V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सड़क पर सुरक्षित चलना ही जीवन रक्षा है – मनोज कुमार सिंह (एसीपी)

हनुमानगंज प्रयागराज। धनैचा- मलखानपुर (हनुमानगंज) स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल द्वारा सुरक्षित यातायात के प्रति जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली विद्यालय से चलकर कोटवा चौराहे तक जाकर संपन्न हुई। क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार सिंह, फूलपुर थाना के थानाध्यक्ष यशपाल सिंह, सरायइनायत थाना के प्रभारी आशीष कुमार, एवं सरायइनायत थाने के उपनिरीक्षक आशुतोष दीक्षित ने न केवल रैली को हरी झंडी दिखाई बल्कि सारे रास्ते रैली के साथ साथ चलते रहे। समापन स्थल पर पहुंचकर मनोज कुमार सिंह  ने कहा कि यदि हमें जीवन रक्षा करनी है तो सड़क पर चलते समय हमें यातायात के नियमों का पालन करना ही होगा, तभी हम दुर्घटनाओं से अपने आप को बचा सकते हैं। समापन स्थल पर स्कूल के बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की जिसके द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करने पर उसके गंभीर घातक परिणामों का संदेश दिया गया। उनके संदेशों में यह प्रेरित किया गया कि यातायात के नियमों का पूर्ण पालन, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, बिना लाइसेंस गाड़ी ना चलाएं, एंबुलेंस को रास्ता दे, रेलवे फाटक के नीचे से न निकले, बिना हेलमेट बाइक न चलाना आदि शामिल थे। लघु नाटिका में कक्षा 5 के छात्रों में से अथर्व मिश्रा, अर्थाथ, विवान, रितिका एवं अन्य छात्रों ने भाग लिया। रैली के आयोजन में रुद्र सिंह, अंजलि, उत्कर्ष, नितिन, श्रेयांशी, वेद, माही, प्रत्युष, आयुष्मान, अभिषेक, लक्ष्य, विशाल  ऋषभ, के सक्रिय नेतृत्व में कक्षा 4 से कक्षा 10 तक के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रैली के समापन पर ए.सी.पी मनोज कुमार सिंह ने अति सुंदर और प्रेरणादायक आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों स्कूल के सभी शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया। विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर जे.पी. एन मिश्रा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. गिरीश कुमार पांडेय एवं समन्वयक अदिति सिंह ने आतिथ्य सत्कार तथा सभी अतिथियों एवं रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का आभार ज्ञापन किया, तथा व्यवस्था सुचारु रुप से करने हेतु समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं का भी धन्यवाद किया।

Leave a Comment