लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। होलागढ़ कल्याणपुर मार्ग स्थित मैरी तिराहा पर जलभराव से लोगों का चलना दूभर सा हो गया है।बताया गया कि कुछ लोग पक्की सड़क के बगल बनी नाली को बंद कर दिए हैं।ग्राम प्रधान और सफाई कर्मी भी मौन बने हैं। तिराहे पर ही ग्रामवासी भीम सिंह ने लाखों रुपया खर्च कर मकान बनाया है। मगर सहन दरवाजे पर आए दिन जलभराव होने से घर की शोभा भी खराब हो गई है। बता दें कि इसके पूर्व कई साल से इस तिराहे के पूर्वी मोड़ पर जलभराव रहता था। जो अब पश्चिमी मोड़ पर जलभराव बना है। हालांकि जलभराव दूर न कराया गया तो दुर्घटना होना लाजिमी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें



































































