V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रोजगार सेवक सौंपेंगे बीडीओ को ज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक इकाई से की अपील
मेजा (प्रयागराज)। जनपद के रोजगार सेवक ब्लॉक मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों से जुड़ा ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपेंगे। यह अभियान आगामी 23 व 24 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर चलेगा। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अनीश कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के बैनर तले 23 व 24 अगस्त को समस्त ब्लाको में 7सूत्रीय मागो को लेकर सीएम को संबोधीत ज्ञापन बीडीओ को दिया जाएगा। उन्होंने प्रयागराज जनपद के समस्त ग्राम रोजगार सेवक को तय तिथि को अपने अपने ब्लाकों में उपस्थित रहने को कहा है।श्री मिश्र ने बताया कि रोजगार सेवकों की लंबित मांगों को सरकार गम्भीरता से नही ले रही है।कई बार ज्ञापन के वावजूद इन मांगों पर विचार नही किया गया है।इस बार यदि सुनवाई नही की गई तो रोजगार सेवक प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।उंन्होने जनपद के समस्त ब्लॉक के रोजगार सेवक संघ अध्यक्षों से इस मुहिम की अगुवाई करने का आह्वाहन किया है।

Leave a Comment