V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नाग पंचमी पर भंडारे का आयोजन

नैनी (प्रयागराज)। नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को नैनी क्षेत्र में शंकरढाल समेत कई स्थानों पर गुड़िया का मेला लगा। मेले में महिलाओं और बच्चों ने मनपसंद खान-पान के साथ  झूले का आनंद लिया। घर में कृष्ण झांकी सजाने को खिलौने खरीदें। प्रकृति से जुड़े नागपंचमी पर्व को स्थानीय स्तर पर गुड़िया के रूप में मनाया जाता है। शंकरढाल पर लगे मेले में देर रात तक भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर महिलाओं ने बिलों के सामने दूध और लावा चढ़ाया। शिवालयों में सदाशिव की पूजा अर्चना की गई। चैम्पियन साइकिल कंपनी के सामने मीरजापुर रोड पर स्थित शिव – हनुमान मंदिर में व्यापक स्तर पर भजन कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया था। संयोजक आशीष सिंह आशु और उनके सहयोगियों ने प्रसाद वितरित किए।

Leave a Comment