कुंडा तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ने किया ध्वजारोहण तथा संगोष्ठी को किया संबोधित
विद्यालयों से निकाली गई प्रभात फेरी, वाद विवाद व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
एसपी इंटर कॉलेज कुंडा में एनसीसी के छात्रों ने दी राष्ट्रीय झंडे को सलामी
कुंडा मानिकपुर नगर क्षेत्र में शानो शौकत से निकली तिरंगा यात्रा
कुंडा-प्रतापगढ़। 77 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं प्रतिष्ठानों समेत हर घर में राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। कुंडा, मानिकपुर, हीरागंज बाजार नगर पंचायत क्षेत्र में शानो शौकत से तिरंगा गौरव यात्रा धूमधाम से निकाली गई। वही विद्यालयों में प्रभात फेरी खेलकूद व वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। सेना के शहीद जवानों के परिजनों व सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। कुंडा तहसील मुख्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभागार में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जहां पर अधिकारियों अधिवक्ताओं कर्मचारियो तथा गण मान्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र को लंबी लड़ाई लड़ने के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। भारत की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए हम सभी भारत वासियों को अपने अपने दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए कर्तव्यों का पालन करने से ही राष्ट्र का उत्थान व विकास होगा तथा आजादी के उन वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह का संचालन तीरथ राज पांडे ने किया। इस मौके पर तहसीलदार अवधेश सिंह, नायब तहसीलदार रवि सिंह, आदित्य मौर्य, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद केसरवानी, विजय तिवारी, शीतला प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता लेखपाल व अन्य गणमान्य लोगों ने भी समारोह को संबोधित किया। कुंडा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने ध्वजारोहण किया। सरजू प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य राधेश्याम दुबे ने झंडा फहराया तथा एनसीसी के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विद्यालय में संगोष्ठी व वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अमीर मेमोरियल सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कबीर अहमद एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी भी निकल गई तथा कॉलेज में स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष में संगोष्ठी भी आयोजित की गई। विकासखंड कुंडा की ग्राम पंचायत मौली में ग्राम प्रधान रंजीत यादव ने प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत भवन व कई निजी विद्यालयों में ध्वजारोहण करते हुए अपनी अगुवाई में प्रभात फेरी निकलवाई तथा समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में अधीक्षक डॉ राजीव त्रिपाठी ने शान से झंडा फहराया तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर डॉक्टर ए के गुप्ता डॉ एके उपाध्याय डॉ आनंद सिंह डॉक्टर ओपी गुप्ता डॉ रोहित सिंह समेत मेडिकल स्टाफ के लोग मौजूद रहे। स्वर्गीय भगवत प्रसाद स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज बिहार रोड कुंडा में प्रबंधक रामलाल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया तथा प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं से शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करते हुए राष्ट्र प्रेम के प्रति जन जागृत किया। राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू कालाकांकर में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एके श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। दिव्य ज्योति सेवा संस्थान व सक्षम फाऊंडेशन आलापुर में संस्था के अध्यक्ष डॉ रंजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा इस मौके पर वृहद वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पौध वितरण तथा पर्यावरण के प्रति लोगों को सचेत रहने का आवाहन किया। ज्वाला देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेताही मानिकपुर में प्राचार्य डॉक्टर पवन द्विवेदी ने शान से तिरंगा फहराया तथा छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की संगोष्ठी समारोह को संबोधित करते हुए संकल्प दिलाया कि हम अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सजग और सचेत रहेंगे तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करेंगे। वैजनाथ बालिका महाविद्यालय भटनी में प्रबंधक जीत लाल यादव ने ध्वजारोहण किया तथा छात्राओं की एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहां की महिलाओं की आधी आबादी है, जो देश के उत्थान विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कुंडा नगर के बीपी रामानुजम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अरुणेंद्र नारायण मिश्र एडवोकेट ने ध्वजारोहण करते हुए बच्चों के संग नारे व जयकारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहे। एबीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के संस्थान बाबू अमर बहादुर सिंह विधि महाविद्यालय बहोरीकपुर, लाल बहादुर सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान अंजनी तथा कमला बजरंग बालिका महाविद्यालय हीरागंज में प्रबंधक अभय प्रताप सिंह पप्पन ने ध्वजारोहण करते हुए छात्र-छात्राओं व प्रशिक्षणार्थियों के समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं। देश हमारा बहुत विकास किया है, लेकिन अभी बहुत कुछ करने को बाकी है। आइए हम सब संकल्प लेते हैं कि राष्ट्रप्रेम की भावना से हम सब कार्य करते हुए भारत को दुनिया के सबसे विकसित राष्ट्र बनाने में अपना संपूर्ण योगदान करेंगे। मां अष्टभुजी इंडेन गैस सर्विस सेंटर करेटी रोड नरसिंहगढ़ में संचालक विद्या शंकर पांडे ने ध्वजारोहण किया। गौरी नंदन इंडेन गैस एजेंसी नेवादा कला बाबागंज में मनोज कुमार यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राघव शिक्षा निकेतन अर्जुन अतेरू में प्रबंधिका कांति सिंह की अगुवाई में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जहां ग्राम प्रधान आनंद देव पांडे ने ध्वजारोहण किया बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के संरक्षक अंजनी सिंह ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर डॉ विजय यादव, प्रधानाध्यापक श्याम शंकर मिश्रा, शशिधर पांडे, अभय सिंह, रामराज यादव, दिव्यांशु द्विवेदी, रणजीत सरोज, विवेक यादव, वंदना सिंह, रिद्धि सिंह, सिद्धि सिंह व कपिल देव पांडे अपने भी विचार व्यक्त किए।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































