V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

न. पं. मानिकपुर ने सेना के जवानों व शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

नगर अध्यक्ष की इस पहल से जवानों में खुशी
कुंडा-प्रतापगढ़। नगर पंचायत कार्यालय मानिकपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू भैया ने क्षेत्र में शहीद हुए जवानों के परिवारों को व सेना में तैनात जवानों को अंग वस्त्र व राष्ट्रीय झंडा देकर सम्मानित कर एक सकारात्मक सोच के साथ एक आदर्श प्रस्तुत किया है। मानिकपुर नगर में इस तरह का राष्ट्रीयता की सोच का पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर वासियों ने प्रशंसा की है तथा सम्मानित होने वाले जवानों व शहीदों के परिजनों ने नगर अध्यक्ष श्रीमती चंद्र लता जायसवाल व प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू भैया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि डिंपूभैया, रामभरोस मिश्रा, व्यापार मंडल की संरक्षक अब्दुल हाशिम, वरिष्ठ पत्रकार मथुरा प्रसाद धुरिया, रविकांत, राकेश मोदनवाल, ओमप्रकाश दीक्षित, नगर पंचायत के सभासद गण, नगर पंचायत के सभी कर्मचारी व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन शैलेश शर्मा ने किया। इसी क्रम में 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर प्राइमरी पाठशाला मानिकपुर को नगर अध्यक्ष ने गोद लेकर एक आदर्श विद्यालय बनाने का संकल्प लिया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों के नाम अध्यक्ष ने सिलापट लगाया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका सूफिया बानो, शत्रुघ्न सोनकर, रजिया बानो तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ, ललिता जायसवाल, सभासद धर्मचंद साईं, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू भैया, अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार सिंह, शैलेश शर्मा व क्षेत्र के गण लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment