जारी (प्रयागराज)। तहसील व विकासखंड मेजा के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते छात्रों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र महीनों से नहीं बन पा रहे हैं। इसको लेकर छात्र काफी परेशान हैं। कोटर गांव निवासी छात्र अनुभव त्रिपाठी और छात्रा दिव्य त्रिपाठी ने बताया कि हमने 20 तारीख को निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन सबमिट किया था। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक हम लोगों का निवास प्रमाण पत्र नहीं बन सका अब निवास प्रमाण पत्र के अभाव में हम लोगों का आधार कार्ड भी नहीं बन पा रहा है । और आधार कार्ड न होने से हमारे नवमी बोर्ड के रजिस्ट्रेशन फार्म नहीं भरे जा सके हैं।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें