युवक की मौत घटना के बाद परिजनों परिजनों को ने काटा बवाल, एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद माने परिजन
कुंडा । गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदारों द्वारा मानक से अधिक खुदवाए गए नाले में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ठेकेदारों द्वारा मानक से अधिक खुदवाए गए नाले में डूबने से हुई मौत के कारण परिजन हंगामा करने लगे। वे पीएम के लिए तैयार नही हो रहें थें। सूचना पर पहुँचे एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद परिजन पीएम के लिए किसी तरह तैयार हो गए तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा गांव का रहने वाला धर्मराज यादव ( 30 वर्ष) पुत्र स्व.मगरे यादव अपने बड़े भाई राम अभिलाष के साथ धान की रोपाई के लिए गुरुवार को खेत की भराई कर रहा था। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपने बड़े भाई राम अभिलाष यादव को खेत में छोड़कर घर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह अपने खेत के करीब स्थित महेवा ड्रेन (नाले) के पास पहुँचा, वैसे ही उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया। नाले में गिरने से वह नाले के दलदल में फंस गया, जिससे वह बाहर नही निकल पाया। रात भर परिजन उसको खोज रहें थें लेकिन उसका कहीं पता नही चला।शुक्रवार की सुबह करीब पौने आठ बजे जब ग्रामीण बांस के सहारे नाले में आशंका बस बांस डालकर खोजने लगे तो बांस में धर्मराज का शव फंस गया। बांस में फंसने से शव बाहर आ गया। नाले पर बने पंजे बता रहे थें कि धर्मराज ने बाहर निकलने के लिए बहुत प्रयास किया था लेकिन नाले के नीचे अधिक मिट्टी में फंस जाने और पानी में डूब जाने से वह बाहर नही निकल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौक़े पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव को बाहर निकालते ही परिजन मानक से अधिक नाले की खुदाई करवाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना के बाद करीब 11 बजे पहुँचे एसडीएम कुंडा अवनीश त्रिपाठी और सीओ सदर अमर नाथ द्वारा दोषियों पर कार्यवाही और आर्थिक मदद के आश्वासन पर परिजन पीएम के लिए तैयार हुए। इस दौरान भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन भी परिजनों को समझाया और पांच हजार की आर्थिक मदद की।
इनका है कहना नाले में डूबने से युवक की मौत पर परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं दी जाएगी।गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदारों द्वारा मानक से अधिक खोदे गए तालाबों और नालों की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
धर्मराज यादव का सबसे बड़ा भाई राम सेवक यादव अपनी पत्नी और मां राम प्यारी के साथ लुधियाना में रहता है।रामअभिलाष और धर्मराज यादव घर पर ही रहकर खेती और मजदूरी करके अपना जीविकोपार्जन करतें हैं। धर्मराज की शादी करीब दस वर्ष पूर्व मनीषा के साथ हुई थी। उनकी दो पुत्रियां शुभी (7 वर्ष) और अभि (5 वर्ष) हैं।धर्मराज की असमय मौत से उसकी पत्नी और भाई बेसुध होकर गिर जा रहें हैं।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































