प्रयागराज। मॉडल वॉर्ड के रुप में विकसित किए जाने वाले वॉर्ड सिविल लाइंस 1 चुनाव वार्ड 26 मे वॉर्ड स्वक्षता समिति का गठन कर पार्षद अमित सिंह व पंकज जायसवाल के साथ समिति के सदस्यों एसएचजी की महिलाओं, लायन वेस्ट मैनेजमेंट की टीम, श्रृष्टि की आईईसी टीम के सदस्य, सफाई नायक सभी की उपस्थिति में जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह यादव जी की अध्यक्षता मे वॉर्ड स्वक्षता समिति की बैठक की गई जिसमे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, निगेटिव लस्ट, नाईट स्वीपिंग आदर्श कॉलोनियों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई व कमियों को चिन्हित करते हुए अगली बैठक से पूर्व उसका निस्तरण कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र कुमार गांधी व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डी0पी0 सिंह आदि उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































