किशोरी सदन में आयोजित श्री शिव पुराण कथा
प्रतापगढ़ । खंडेलवाल महिला सेवा समिति द्वारा किशोरी सदन में आयोजित श्री शिव पुराण कथा के पावन पर्व पर दास को व्यास पीठ पर आसीन परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री देवनारायणाचार्य जी श्री सीताराम मंदिर बड़गादी पीठ मुंबई के कृपा पात्र परम वैष्णव कथा व्यास रामकृष्ण रामानुज दास द्वारा अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर व्यास जी को अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित करते हुए श्री रामानुज पंचांगम प्रदान करने के पश्चात धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि खंडेलवाल समाज द्वारा सनातन धर्म की संस्कृति और संस्कार को बचाए रखने के लिए पुरुषोत्तम मास में यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। खंडेलवाल समाज हमारे जनपद के सनातन प्रेमियों का मुकुट मणि है, और महिला मंडल अंगूठी में लगे हीरे की भांति है जो सतत धर्म के पथ पर चलने के लिए अग्रणी भूमिका अदा करती हुई प्रकाशमान रहती हैं। भगवान श्री कृष्ण गीता में कहते हैं। हे अर्जुन मैं नदियों में गंगा जल में समुद्र धातुओं में सोना मुनियों में कपिल एवं वैष्णवों में शंभू हूं। जो देवताओं की पूजा करेगा वह देवताओं को प्राप्त होगा जो पितरों की पूजा करेगा वह पितरों को प्राप्त होगा जो प्रेतों की पूजा करेगा वह प्रेतत्व को प्राप्त होगा जो मेरी पूजा करेगा मेरी शरण में आएगा हम उसे अपने धाम को प्रदान करेंगे इसमें कोई संशय नहीं है। कार्यक्रम में जनपद प्रतापगढ़ संघ के विभाग प्रचारक प्रवेश जी डॉक्टर सौरभ पांडे यज्ञाचार्य दया शंकर पांडे उपाचार्य सुधांशु मिश्रा कथा व्यास मधुकर आचार्य विनोद पांडे आजाद अखिलेश दुबे राघवेंद्र शुक्ला पं चंदन दुबे अवधेश उपाध्याय कन्हैया लाल खंडेलवाल गोविंद खंडेलवाल सहित भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































