जल जीवन मिशन के लिए पूरा किया गया प्रशिक्षण
संस्था ने प्रशिक्षण सत्र पूरा कर सभी को वितरित किया किट
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर को स्वच्छ जल मुहैया कराने की दिशा में मेजा व कोरांव में पंचायतों के प्रशिक्षण कार्य पूरा कर लिया गया।मेरा पथ एजुकेशन लिमिटेड नामक संस्था द्वारा सरकार की जल जीवन मिशन योजना की जमीन तैयार की गई है। कोरांव बाजार के इंद्रप्रस्थ गेस्ट हाउस में ग्राम पंचायत सदस्य एवं समाजसेवियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ है। मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार ने सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को पानी प्रबंधन समिति एवं निगरानी समिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। ग्रामीण कार्य योजना कैसे बनानी है, उसके बारे में विस्तार से चर्चा की। जिला कोऑर्डिनेटर अभिषेक शुक्ला ने सभी को ग्राम विकासखंड के जल की समस्या के बारे में विस्तार से बताया है। कहा कि यह शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाना है। संस्था द्वारा प्रतिभागियों को किट वितरित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन मेरापथ एजुकेशन लिमिटेड नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित किया गया। प्रशिक्षण मुख्य रूप से विनीत शुक्ला, आकाश गर्ग, दिलीप यादव ,रंजीत पांडे, दिवाकर पटेल, विनय कुशवाहा ,सुशील पटेल, अनिल कुशवाहा,, विमलेश यादव सहित कई प्रधान गण व सदस्य मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































