V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नवीं की रात आज, इमाम चौक पर रखेंगे ताजिया

उनतीस को मोहर्रम, करबला में होगा दफन
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। हसन हुसैन की याद में गम के रूप में मनाए जाने वाला मोहर्रम उनतीस जुलाई शनिवार को होगा। आज यानी शुक्रवार की रात ताजिया इमाम चौक पर रखा जाएगा।लोग फातिया पढ़ कर पूरे गांव में ताजिया को घुमाकर हसन हुसैन को याद करेंगे।दूसरे दिन यानी शनिवार को आस पास गांव के लोग ताजिया लेकर दूसरे गांव के साथ मेल मिलाप करते हैं। इस मौके पर बच्चे,बूढ़े,जवान और महिलाएं एक साथ ताजिया ,ढोल तासा आदि के साथ निकल कर एक स्थान पर मिलते है।जहां पर हसन हुसैन के गम में उन्हें याद करते हैं। वापसी में देर रात ताजिया के फ़ूल को करबला लेे जाकर दफन करते हैं। होलागढ़ बाजार में सुल्तानपुर अकबर,बदली का पूरा और होलागढ़ के लोग मेला में एकत्र होते हैं। इसी तरह दहियावा में नई बस्ती,ओढ़रा,सराय तालुके सहाबपुर के लोग ताजिया का मिलाप करते है।कमोवेश इसी प्रकार शेरगढ़ और दुर्गागंज भी ताजिया का मिलान व मेला किया जाता है। हालांकि मोहर्रम के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने लोगो को पीस कमेटी की बैठक में बुलाकर शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने की हिदायत दी है। मो मुज्जम,परवेज अहमद,मो लतीफ, राजू मिस्त्री, मो वल्लन, कामरान, इमरान आदि लोगों ने मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की बात की है।

Leave a Comment