नेवढिया व आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल
कुंडा प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के नेवढिया टोडी का पुरवा नहर की झाड़ियों में बीते बुधवार की देर शाम तेंदुआ दिखने से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। बता दें कि बुधवार की देर शाम गांव के कुछ लोग नहर से धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी ग्रामीणों के टार्च जलाने पर तेंदुआ दिखा। जानकारी पर गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान उज्जवल शुक्ला के नेतृत्व में गांववासियों ने रात्रि भर तेंदुए को ढूंढते रहे, किंतु नही मिल सका। प्रधान ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन पर सूचना दी। गुरुवार दिन में दस बजे के करीब उप वनाधिकारी प्रतापगढ़ मुवज्जम व वन क्षेत्राधिकारी भूपेद्रनाथसिंह व वन उप क्षेत्राधिकारी के पी यादव व डिप्टी रेंजर आशीषसिंह व वन कर्मी छोटे खान व जयकरन यादव श्रीराम यादव शारदा प्रसाद आदि लोगों ने कड़ी धूप में लगभग तीन घंटे तक तेंदुआ को ढूंढने का भरपूर प्रयास किया, किंतु तेंदुआ नही मिला। मौके पर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उप वनाधिकारी मुवज्जम ने कहा कि सभी लोग रात्रि में न निकले दिन मे भी लोग सचेत रहें। अकेले नहर की झाड़ियों की ओर न जाएं, शाम सुबह भोर में टार्च व लाठी डंडे लेकर ही निकले। वन क्षेत्राधिकारी भूपेद्र नाथ सिंह ने बताया कि नेवढिया गांव में लगातार वनविभाग की टीम प्रतिदिन मौजूद रहेंगी। सभी लोग सतर्क रहे, तेंदुए का पद चिन्ह कहीं नहीं दिखा हो सकता है कि पक्की सड़क से तेंदुआ कहीं निकल गया है। फिरहाल सभी लोग सतर्क रहे। वनविभाग की टीम पूरी तरह से तत्पर है। समाजसेवी प्रभाकांत शुक्ला की टीम भी जगह जगह तेंदुए की तलाश में लगी हैं।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































