V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संकुल प्राथमिक विद्यालय लालापुर में ग्राम स्तरीय शिक्षा चौपाल संपन्न

लालापुर (प्रयागराज)। तरहार क्षेत्र में सबसे प्राचीन शिक्षा का मंदिर कहा जाने वाला संकुल प्राथमिक विद्यालय लालापुर में चौपाल कार्यक्रम लगाकर क्षेत्रीय अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का कार्य किया गया । चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत भटपुरा लालापुर के प्रधान शंकरलाल पाण्डेय ने किया कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ रामविलास राय रहे। चौपाल कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कल्याण चंद्र द्विवेदी ने बताया कि निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि घर पर बच्चों के लिए स्वस्थ माहौल प्रदान कराएं ताकि बच्चे का बौद्धिक विकास अच्छे से हो सके। उन्होंने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत कक्षा का टाईलीकरण ,विद्युतीकरण, रसोई का मरम्मतीकरण तथा टॉयलेट की अच्छी व्यवस्था प्रदान करना इन सब पर भी चर्चा हुई। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ ने प्रधानाध्यापक मंदुरी रामायण प्रसाद त्रिपाठी  एवं प्रधानाध्यापक इछौरा रजनीश प्रजापति को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया। चौपाल कार्यक्रम के अंत में बीडीओ शंकरगढ़ के नेतृत्व में लोगों ने संकुल प्राथमिक विद्यालय लालापुर परिसर में पौधारोपण  कर स्वस्थ पर्यावरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। चौपाल कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों एवं संभ्रांत गणमान्य नागरिकों को ग्राम प्रधान भटपुरा लालापुर शंकरलाल पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। चौपाल कार्यक्रम के अवसर पर
 जय सिंह, कृष्ण सिंह, प्रधानाध्यापक कल्याण चंद्र द्विवेदी, प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र पाण्डेय, प्रधानाध्यापक प्रमोद पाठक, अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी राममिलन , संकुल शिक्षक अध्यापक विजय धर द्विवेदी, प्रधानाध्यापक रजनीश प्रजापति , ई.प्रधानाध्यपक चंद्र प्रकाश पाण्डेय , अध्यापक अश्विनी कुमार मिश्र,गिरजा शंकर श्रीवास्तव , के.पी. द्विवेदी, छेदी उपाध्याय सहित तमाम शिक्षक व अभिभावक लोग चौपाल कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Comment