V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

फाफामऊ। थाना क्षेत्र के गद्दोपुर में एक नवविवाहिता ने बुधवार को दोपहर में कमरे का दरवाजा बंद कर छत के चुल्ले में रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। घरवालों को विवाहिता को फांसी लगा लेने की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। यह जानकरी जैसे ही महिला के मायके वालों को हुई तो ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जानकारी के मुताबिक मोरहू गांव का गुड्डू यादव गद्दोपुर में मकान बनाकर परिवार सहित रहता है। बुधवार को दोपहर में उसकी पत्नी संध्या ने घरेलू कलह से ऊबकर कमरे में बंदकर कमरे के चुल्ले में रस्सी का फंदा बनाकर लटक कर जान दे दी। जैसे ही यह जानकारी घर वालों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना जैसे ही नवविवाहिता के मायके वाले को हुई तो मौके पर पहुंचकर दहेज की मांग पूरी होने पर नवविवाहिता की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझा कर शांत कराकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतका विवाहिता के दो बेटी एक डेढ़ वर्ष और दूसरी छोटी बेटी छह माह की है।

Leave a Comment