पट्टी। कस्बे इलाके के काशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से कब्जा हटाए जाने हेतु विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील मुख्यालय आए, और अवैध कब्जा हटाने हेतु ज्ञापन सौंपा। बता दे कि पट्टी कस्बे के रायपुर रोड पर काशीराम कॉलोनी बना हुआ है। जहां पर लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। वहां रह रहे हैं लोगों को असुविधा हो हो राही हैं और घटनाएं घट रही है। इसी को लेकर सोमवार की दोपहर 12:00 बजे के आसपास विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष विमल सिंह ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए अवैध कब्जा हटाने हेतु मांग किया है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के विजय सिंह सोलंकी ,जिला उपाध्यक्ष संगम लाल विश्वकर्मा, जिला प्रमुख दिनेश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद श्रीवास्तव, सत्संग प्रमुख संतोष शर्मा, सत्यम सिंह युवा नेता भाजपा, दीपक पांडेय, बजरंग दल संयोजक जय प्रकाश पांडेय, गौरक्षा प्रमुख शिवा विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस संबंध में उप जिला अधिकारी देश दीपक सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा ज्ञापन दिया गया है और मामले को जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































