V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रास्ते में स्कूली छात्रा से छेड़खानी, दो मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कुंडा प्रतापगढ़। स्कूल आते-जाते छात्रा से 2 मनचले शोहदे छेड़खानी करने लगे। बेटी की शिकायत पर पिता ने गांव के ही 2 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।  मानिकपुर थाना क्षेत्र के महामिदपुर गांव की एक छात्रा लाटतारा पूरे हुलास राय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। विद्यालय वह साइकिल से आती जाती है। 2 दिन पूर्व बनकटिया कियावा के पास स्कूल से घर वापस जाते समय छात्रा की साइकिल को धक्का देकर गांव के 2 मनचले शोहदो ने गिरा दिया। उसके साइकिल से गिरते ही उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे तथा बाग की तरफ  घसीटने लगे। छात्रा के चिल्लाने पर राहगीरों को आता देख दोनों सोहदे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। छात्रा ने घर पहुंच कर रोते बिलखते परिजनों से आपबीती सुनाई। आक्रोशित पिता ने गांव के ही विनय सरोज व शनी पटेल के खिलाफ मानिकपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 354 ख 354 घ, 506 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बेटी के पिता ने दोनों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment