एमडीपीजी में हुआ पौधरोपण, छात्र और वन विभाग बना रैली का हिस्सा
प्रतापगढ़। रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेन्ट्रल की अगुवाई में शुक्रवार को पौधरोपण जनजागरूकता रैली नगर के एमडीपीजी कालेज से पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ के नारे के साथ निकली। इसके पूर्व कालेज प्रांगण में पौधरोपण किया गया। वन विभाग और कालेज के छात्र छात्राएं रैली का हिस्सा रहे। इस दौरान एसडीओ वन विभाग शेख मुअज्जम ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की और कहा कि 22 जुलाई को मा•मुख्यमंत्री जी ने तीस करोड़ और पंद्रह अगस्त को पांच करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष अश्विनी केसरवानी ने पौधों के संरक्षण पर प्रकाश डाला। कालेज के प्रबंधक प्रमन मिश्रा ने छात्रों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। रैली में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रो.राजेन्द्र खण्डेलवाल एवं रो.शरद केसरवानी, सचिव रो.अख्तर मसूद शर्फुद्दीन, महाविद्यालय के मंत्री आनंद पाण्डेय, प्राचार्य प्रो. मनोज मिश्र, प्रो.शैलेश पाण्डेय, प्रो.माया, प्रो.रश्मि, सहित महाविद्यालय परिवार के आचार्य,छात्र- छात्राएं और वन दरोगा आशीष सिंह सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें



































































