प्रतापगढ़। सुब्रतो मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता प्रयागराज के एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर संपन्न हुई। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज और सन्त एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के मध्य फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सन्त एंथोनी इंटर कॉलेज उप विजेता बनी।
सन्त एंथोनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री आनंद कुमार जान ने स्कूल की टीम को अपनी बधाई और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
सन्त एंथोनी इंटर कॉलेज की फुटबॉल टीम नेतृत्व विद्यालय के खेल अध्यापक प्रभात कुमार श्रीवास्तव, माइकल डिसूजा और चंदीगोविंदपुर राजकीय इंटर कॉलेज के डॉ सालिकराम प्रजापति ने किया। विद्यालय की टीम की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ डॉ सरदार सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ एसपी द्विवेदी,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बरहदा प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह,प्रधानाचार्य सेंट एंथोनी इंटर कालेज प्रतापगढ़ फादर आनंद कुमार जॉन एवम् विद्यालय के समस्त शिक्षक बंधु और शिक्षिका बहनों ने बधाई दिया और नौनिहालों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































