बच्चों को छोड़ नकदी और जेवर ले गई साथ, मायके और ससुराल वाले उसकी तलाश में जुटे
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। एक फेसबुकिया मित्र पर विवाहिता इस कदर फिदा हो गई कि अपने दोनों बच्चों को एम छोड़ सारा जेवर, नगदी, कपड़े आदि लेकर फरार हो गई। उसने एक पत्र जरूर छोड़ा है कि उसकी तलाश न करें वह अपने प्रेमी के साथ जा रही है। जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता दो बच्चों की मां है। फेसबुक पर एक युवक को दिल दे बैठी। बीती रात चुपके से घर का जेवर, नगदी, कपडे आदि लेकर फरार हो गई। रविवार सुबह बहू के गायब होने से घर में कोहराम मच गया। किसी की निगाह कमरे के चारपाई पर पड़ी। वहां कागज़ का एक टुकड़ा रखा था। उसमें लिखा था कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के संग जा रही है। उसे तलाशने की कोशिश कोई न करे। पत्र सुनकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर भी पति अपनी पत्नी की तलाश में निकल गया है। बताते हैं कि उक्त विवाहिता का फेसबुक पर किसी युवक से प्रेम चल रहा था। एक बार फोन पर बातें करते तथा घर से भागने की योजना बनाते सुन परिजनों ने विवाहिता के मायके वालों को बुलाकर खूब समझाया बुझाया था। उस समय विवाहिता ने माफी मांग ली थी। इसके बावजूद दो माह बाद वह सभी को धोखा देकर फरार हो गई। बच्चों को भी छोड़ गई है। बहरहाल उसके मायके और ससुराल वाले उसकी तलाश में जुटे हैं।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































