V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जलाभिषेक के लिए कांवरिया मानिकपुर से घुइसरनाथ रवाना

   कुंडा प्रतापगढ़। सावन मास के दूसरे सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए धार्मिक नगरी मानिकपुर से रविवार को हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल भरकर रवाना हुए। बड़ी संख्या में शिवभक्त मानिकपुर के शाहाबाद घाट पर पहुंचकर पहले गंगा जी में डुबकी व कांवड़ में जल भरकर तीर्थ पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कांवड़ की पूजा अर्चना की। उसके बाद हर हर महादेव बोल बम बोल बम के जयकारे के साथ मानिकपुर से बाबा घुइसरनाथ धाम के लिए निकल पड़े। मिरगड़वा तिराहा से निकल कर लाला की बाजार, खनवारी, संग्रामगढ़, नरई चौराहा, बाभन की बखरी, सराय संग्रामपुर, रामपुर चौराहा, बेलहा होते हुए वर्मा नगर के रास्ते घुइसरनाथ धाम पहुंचकर रविवार की मध्यरात्रि के बाद जलाभिषेक प्रारंभ करेंगे।

Leave a Comment