अधिशाषी अधिकारी-हण्डिया, मण्डी सचिव-लेडियारी, मण्डी सचिव-सिरसा को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं वेतन रोकने तथा लक्ष्यपूर्ति न होने पर अधिशाषी अभिशंदयंता विद्युत-कल्याणी देवी से भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों/उपलब्धियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन, आबकारी, परिवहन, नगर निकाय, विद्युत विभाग, खनन विभाग, मण्डी परिषद सहित अन्य सम्बंधित विभागों की राजस्व प्राप्तियों/उपलब्धियों एवं प्रवर्तन कार्रवाई की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। कार्यों में लापरवाही व उदासीनता बरतने पर अधिशाषी अधिकारी- हण्डिया, मण्डी सचिव-लेडियारी मण्डी, मण्डी सचिव-सिरसा को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं इनका वेतन रोकने के लिए कहा है। लक्ष्यपूर्ति न होने पर अधिशाषी अभियंता विद्युत-कल्याणी देवी से भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर विभाग की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर सेक्टर-1 की लक्ष्य के सापेक्ष माह की उपलब्धि कम होने पर सुधार लाने के लिए कहा एवं सेक्टर-1 में विभाग के द्वारा किए गए प्रवर्तन कार्रवाई की जानकारी ली। नगर पंचायत की समीक्षा करते हुए सभी अधिशाषी अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर वसूली करने का निर्देश दिया है। मण्डी समितियों के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मण्डी सचिवों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, उप जिलाधिकारीगण सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश










शेयर करें




































































