V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

थरवई के पंडिला मंदिर स्थित पक्के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिला

लोकमित्र ब्यूरो
थरवई (प्रयागराज)। थरवई थाना क्षेत्र के पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव मंदिर के समीप स्थित पक्के तालाब में शुक्रवार की सुबह एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव पानी में उतराया हुआ दिखलाई पड़ा तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना थरवई पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। थोड़ी देर में घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद महिला की शिनाख्त क्षेत्र के बड़नपुर तिलहापुर नहरपुर गांव निवासिनी गुजराती देवी 90 वर्ष पत्नी स्वर्गीय भागीरथी भारतीय के रूप मे मृतका के बेटे ने की। बेटे ने बताया कि गुजराती देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, वह दो दिन पहले घर से बिना बताए गायब हो गई  थी। काफी खोजबीन किया गया पर कहीं कोई पता नहीं चला, तब गायब होने की सूचना थरवई पुलिस को लिखित रूप से दिया गया था। बेटे ने बताया कि मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया है। मृतका के पति की मौत 8 वर्ष पूर्व हो चुकी है।

Leave a Comment