V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फायर ब्रिगेड की टीम ने कुएं में गिरी गाय को किया रिस्क्यू

लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। बहरिया विकास खंड के तेजपुर गांव में बीती रात आवारा कुत्तों ने गाय को दौड़ाया। भागती हुई गाय कुएं में गिर पड़ी। गांव वालों ने देखा सूखे कुएं में गाय गिरी पड़ी थी। गाय रात भर कुएं में रही। सुबह होने पर ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना फायर स्टेशन सोरांव टीम को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। घंटों चले रिस्क्यू ऑपरेशन से गाय को सकुशल बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां भारी भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों ने सफल आपरेशन के लिए पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों की सराहना की। फायर प्रभारी रमई राम के दिशा निर्देश में यह रिसक्यू किया गया। फायर सिपाही राजेश कुमार, रवि शंकर यादव, अंगद यादव, विजय चौहान, सचिन यादव तथा मऊआइमा थाने के हेड कांस्टेबल अरविंद यादव के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment