V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एसओ बहरिया लाइन हाजिर, नए थानेदार ने संभाला कार्यभार

लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। बहरिया थाने के थानेदार रमेश कुमार सिंह को गुरूवार देर रात पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने लाइन हाजिर कर दिया। रमेश कुमार सिंह के स्थान पर पुलिस आयुक्त ने जिले के तेज तर्रार उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार पटेल को रिट सेल से बहरिया थाने का थानेदार नियुक्त किया है। शुक्रवार को बहरिया के नए थानेदार योगेंद्र कुमार पटेल ने अपना कार्यभार संभाल लिया।
बहरिया थाने का कार्यभार संभालने के बाद नवागत थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार पटेल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बहरिया थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को कायम रखना और क्षेत्र को अपराधमुक्त रखना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी दलालों के चक्कर में न पड़े। जनता सीधे मुझसे मिले। उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा। नवागत थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि दलालों का थाना परिसर में पूर्णतया प्रवेश वर्जित रहेगा। बता दें कि योगेंद्र कुमार पटेल की जिले के तेज तर्रार दारोगाओं में गिनती की जाती है। योगेंद्र कुमार पटेल की जिले में छः माह पूर्व तैनाती की गई है। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के अनावरण में योगेंद्र की अहम भूमिका रही है। योगेंद्र कुमार पटेल इसके पूर्व फतेहपुर जिले के ललौली और जहानाबाद थाने में एसओ रहे। इसके साथ ही एटीएस और एसटीएफ में योगेंद्र कार्य कर चुके हैं।

Leave a Comment