V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रयागराज में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की शुरुआत

करेली में एक करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
प्रयागराज। योगी सरकार ने सड़को में इधर उधर विचारण करने वाले स्ट्रीट डॉग्स की संख्या पर नियत्रंण करने के लिए सभी नगर निगमों में एनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर बनाने का निर्णय लिया था। सरकार ने इसके लिए बाकायदा  श्वान पशु प्रबंधन मैनुअल भी जारी कर चुकी है। इसी पर अमल करते हुए प्रयागराज में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण कराया गया है। शहर में हर महीने डॉग बाइट्स के चार हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। शहर में स्ट्रीट डॉग के बढ़ती आबादी इसकी वजह मानी जाती है। नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग्स की जनसँख्या पर नियंत्रण करने के लिए शहर में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण कराया है। नगर निगम प्रयागराज के पशुधन एवं पशु कल्याण अधिकारी विजय अमृत राज के मुताबिक़ शहर के शम्स नगर में 1 करोड़  की लागत से इसका निर्माण कराया गया है।  नगर निगम प्रयागराज के पशुधन एवं पशु कल्याण अधिकारी विजय अमृत राज के मुताबिक़ शहर के शम्स नगर में ₹1 करोड़  की लागत से इसका निर्माण कराया गया है। इसमें स्ट्रीट डॉग्स का स्टरलाइजेशन और वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए एक दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की टीम यहाँ तैनात की गई है जो प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक स्ट्रीट डॉग्स का वैक्सीनेशन और स्टरलाइजेशन करेगी। यहाँ आपरेशन रुम, प्रि-ऑपरेशन रुम और हीलिंग रूम भी बनाये गए हैं जहां सर्जरी के बाद स्ट्रीट डॉग्स को रखा जाएगा। नगर निगम के मेयर गणेश केशरवानी ने  एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।

Leave a Comment