शाम 6 बजे यूनियन भवन से कैंडिल मार्च निकालेंगे छात्र
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र आशुतोष दुबे की अचानक हुई डेट और विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से आक्रोशित छात्रों ने गुरुवार को छात्र संघ भवन पर सर्वदलीय बैठक की। सर्वदलीय बैठक में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। छात्र नेताओं ने कहा कि किसी भी हालत में यूनिवर्सिटी प्रशासन की ज्यादती छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आज शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अड़ियल रवैये के खिलाफ गुरुवार को छात्र नेताओं ने सभी छात्र संगठनों की सर्वदलीय बैठक की। बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन के अड़ियल रवैये की निंदा की गई। आंदोलन को लीड कर रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट का कहना है कि जब तक छात्र आशुतोष दुबे के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा नहीं दिया जाएगा और चीफ प्रॉक्टर व डीएसडब्ल्यू की गिरफ्तारी नहीं होगी प्रोटेस्ट चलता रहेगा। आर या पार की लड़ाई होगी। मैं 1090 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहा हूं। मैंने आज तक कोई हिंसा नहीं की। मुझे गलत फंसाया जा रहा है। विश्वविद्यालय चाहता है कि साजिश के तहत महिलाओं को आगे करके आंदोलन की धार कुंद कर दी जाए और छात्र नेता अजय यादव सम्राट को जेल में डाल दिया जाए। महिलाओं ने छात्रों के साथ मारपीट की है और अभद्रता की है। यह विश्वविद्यालय प्रशासन की साजिश है। छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैए के खिलाफ और छात्र आशुतोष दुबे की आत्मा की शांति के लिए छात्र संघ भवन से शाम 6 बजे एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह कैंडल मार्च इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर होता हुआ छात्र संघ भवन में अमर शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा के पास खत्म होगा। कैंडल मार्च छात्र आशुतोष दुबे की आत्मा की शांति के लिए तो होगा ही साथ में यह संदेश भी देना कि हम अन्याय के खिलाफ झुकेंगे नहीं और आशुतोष के परिजनों को न्याय दिला करके ही दम लेंगे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































