प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में बुधवार शाम खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। गांव में मिट्टी के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। जिसमें बरसात का पानी भरा हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांटी गांव निवासी करण कुशवाहा (14) पुत्र राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा तथा प्रभाकर साहू (16) पुत्र लल्लू साहू गांव के दक्षिण में संजय नगर के पास बुधवार शाम को दोस्तों के साथ खेल रहे थे। यहां पास में ही बुल्डोजर से कुछ दिनों पहले मिट्टी खोदी गई थी। इससे बने गहरे गड्ढे में बरसात का पानी भर गया था। बताया जाता है कि बच्चे खेलते- खेलते गड्ढे में चले गए। उनके साथ गांव के तीन लड़के और थे। दोनों को डूबता देख उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बच्चे पानी में डूब गए थे। दोनों को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करण कुशवाहा उच्च प्राथमिक विद्यालय कांटी में कक्षा 7 तथा प्रभाकर साहू कक्षा 8 का छात्र था। करण कुशवाहा तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का, प्रभाकर पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। दोनों परिवारों के पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर चौकी इंचार्ज गौहनिया ताराचंद एवं ग्राम प्रधान कांटी, की उपस्थिति में पंचनामा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में बुधवार शाम खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। गांव में मिट्टी के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। जिसमें बरसात का पानी भरा हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांटी गांव निवासी करण कुशवाहा (14) पुत्र राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा तथा प्रभाकर साहू (16) पुत्र लल्लू साहू गांव के दक्षिण में संजय नगर के पास बुधवार शाम को दोस्तों के साथ खेल रहे थे। यहां पास में ही बुल्डोजर से कुछ दिनों पहले मिट्टी खोदी गई थी। इससे बने गहरे गड्ढे में बरसात का पानी भर गया था। बताया जाता है कि बच्चे खेलते- खेलते गड्ढे में चले गए। उनके साथ गांव के तीन लड़के और थे। दोनों को डूबता देख उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बच्चे पानी में डूब गए थे। दोनों को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करण कुशवाहा उच्च प्राथमिक विद्यालय कांटी में कक्षा 7 तथा प्रभाकर साहू कक्षा 8 का छात्र था। करण कुशवाहा तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का, प्रभाकर पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। दोनों परिवारों के पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर चौकी इंचार्ज गौहनिया ताराचंद एवं ग्राम प्रधान कांटी, की उपस्थिति में पंचनामा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें