V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया अनेक विद्यालयों का निरीक्षण, मिली खामियां

प्रतापगढ़ । जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ सरदार सिंह ने श्री कालिका सिंह इंटर कालेज मोहनगंज प्रतापगढ़,महावीर सिंह खींची इंटर कालेज रानीगंज अजगरा प्रतापगढ़,महात्मा गांधी इंटर कालेज बहुचरा प्रतापगढ़ और शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया का औचक निरीक्षण किया। श्री कालिका इंटर कालेज मोहनगंज प्रतापगढ़ में निरीक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था,साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। विद्यार्थियों की उपस्थिति न्यून थी तथा कक्षा 12 में कोई भी विद्यार्थी नामांकित नहीं पाया गया,इसपर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया तथा प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। महावीर सिंह खींची इंटर कालेज रानीगंज अजगरा प्रतापगढ़ के निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ अनुपस्थित पाए गए,विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया तथा समस्त स्टाफ के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  को पत्र लिखा गया। महात्मा गांधी इंटर कालेज बहुचरा प्रतापगढ़ और शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ के निरीक्षण में विद्यालय भवन,साफ सफाई,स्टाफ उपस्थिति,विद्यार्थी उपस्थिति आदि संतोषजनक पाई गई।

Leave a Comment