संस्कार ग्लोबल स्कूल,अंजना पॉलीटेक्निक में छात्रों एवं शिक्षकों व्यक्त की संवेदना
प्रतापगढ़। लखनऊ – वाराणसी हाइवे पूरे रायजू मोहनगंज में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में शोक संवेदना व्यक्त की गई। छात्र – छात्राओं, शिक्षकों व कर्मियों ने हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। प्रिंसिपल समीना अख्तर ने बच्चों से यातायात नियमों के पालन की बात कही।अंजना पॉलीटेक्निक सकरौली मादूपुर में छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों मौन रखकर सम्वेदना व्यक्त की। शाम को कैंडल जलाकर शिक्षकों एवं बच्चों ने मृतकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। चेयरपर्सन डा. अंजना सिंह सेंगर ने कहा कि ह्रदय विदारक घटना है। हमारी सभी के प्रति संवेदना है। घायलों को प्रभु शीघ्र स्वस्थ करें। निदेशक संजय सिंह,प्रिंसिपल रंजन सिंह,राजीव यादव,देवेंद्र यादव, अमित पटेल आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































