V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत, दो बालक घायल

खीरी (प्रयागराज)। खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौंदी में आज दोपहर के समय तेज़ गड़गड़ाहट के साथ बारिश के समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से एक बालिका व दो बालक बुरी तरीके से झुलस गए। जिसमें बालिका की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बालकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार  ग्राम कौंदी  निवासी कल्लू मांझी की 12 वर्षीय बेटी सरस्वती व 6 वर्षीय बेटा आर्यन और 5 वर्षीय श्रेजल मांझी पुत्र दिनेश मांझी के साथ  महुली प्राथमिक विद्यालय से छुट्टी के समय वापस अपने घर कौंदी की ओर जा रहे थे ।तभी 2 बजे के करीब अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बरसात होने लगी और वे वहीं सड़क के किनारे किसी स्थान पर बारिश से बचने के लिए रुके हुए थे ।तभी आकाशीय बिजली गिरने से सरस्वती बुरी तरह झुलस गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही आर्यन व श्रेजल गंभीर अवस्था में झुलस कर रह गए।जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में उनको लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उनका इलाज जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है। वही सूचना प्राप्त होते ही खीरी पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रा के शव को कब्जे में करते हुए पंचनामा  चीरघर के लिए भेज दिया। वही दूसरी ओर  गांव में चर्चा है कि कल्लू राम मांझी व दिनेश मांझी के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा वह इलाज के लिए भी उन्हें दर-दर भटकना पड़ेगा। गरीबी में किसी तरह से घर परिवार का खर्चा मजदूरी करके पूरा हो पाता है।

Leave a Comment