V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सद्भावना और प्रोत्साहन से होगा हिंदी का प्रचार- प्रसारः पौरी

कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का आयोजन
प्रयागराज। हिंदी को हमें अपने कार्य-व्यवहार में लाना होगा। दैनिक जीवन की बातचीत से लेकर कार्यालयीन कार्यों मे हिंदी का प्रयोग करना होगा। आमतौर पर यह देखने में आता है कि किसी भी विकसित देश का विकास  उसकी ही बोली- भाषा में हुआ है। हमें अपनी भाषा का अधिकतम प्रयोग करना चाहिए। हिंदी को बढ़ावा देने का मतलब अन्य किसी भी भाषा का विरोध करना नहीं है। ये बातें आज शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक जगदीश राम पौरी ने कहीं। अवसर था हिंदी कार्यशाला और समीक्षा बैठक का आयोजन, जो गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान के गांधी सभागार में कुलसचिव एवं राजभाषा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों का राजभाषा निरीक्षण जारी है इसी क्रम में आज शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त निदेशक जगदीश राम पौरी जी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में थे।
  कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अनुभाग के अनुवाद अधिकारी हरिओम कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वरिष्ठ सदस्य डॉ सरोज सिंह ने किया।  इस कार्यशाला में हिंदी अधिकारी प्रवीण श्रीवास्तव, समिति सदस्य डॉ. सरोज सिंह, डॉ. रतन कुमारी वर्मा, डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. कल्पना वर्मा, डॉ शक्ति शर्मा,डॉ. सुकृति मिश्रा, डॉ नीलिमा सिंह, डॉ हरबंश सिंह,उप कुलसचिव ए के सिंह, डॉ. तोशी आनंद, डॉ. सुरेंद्र कुमार,ओ पी गुप्ता, संजय तिवारी,विनोद कुमार, राहुल विश्वकर्मा,पुनीत कुमार, अभिषेक चौहान, राहुल कुमार, धर्मवीर सरोज, सृष्टि, श्वेता,अतुल कुमार सिंह,दरक्षा बानो,अभिषेक सिंह, अभिषेक रावत सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Comment