प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा शिक्षक दिवस पर मोती महल रेस्टोरेंट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले 8 चिकित्सकों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। .इस अवसर पर क्लब की ओर से सम्मानित शिक्षकों को सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के संस्थापक सदस्य लायन सतीश चंद्र शर्मा ने चिकित्सक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर बी सी राय के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष डॉक्टर डे का आयोजन किया जाता है, इस अवसर पर लायंस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजन कर समाज में चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने की परंपरा है ।डॉ लाल जी चौरसिया ने लायंस क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में नवगठित लायंस क्लब हर्ष की टीम के अध्यक्ष लायन कुंवर बहादुर सिंह, सचिव लायन राजेश पाल तथा कोषाध्यक्ष लायन अरविंद सिंह को माल्यार्पण कर सभी सदस्यों द्वारा बधाई दी गई। प्रारंभ में लायंस क्लब हर्ष के बोर्ड की बैठक संपन्न हुई । जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में कार्यरत चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार पाल, डॉ सचिन मौर्य, डॉ अभिषेक पांडे, राकेश कुमार यादव तथा प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ रवि शंकर पांडे, डॉ गौरव शंकर पांडे, डॉक्टर आमोद शुक्ला, डॉ क्षितिज कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया । आयोजन में लायन सतीश चंद शर्मा,लायन अश्वनी सिंह, लायन रामेश्वर पांडे,संतोष भगवन, अजय श्रीवास्तव, के पी सिंह,अमरनाथ सिंह, लालजी चौरसिया, आरबी सिंह, पवन भगवन आदि उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें