V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा की ज़िला महिला सभा गंगापार इकाई घोषित

जिलाध्यक्ष प्रतिमा रावत ने आज पार्टी कार्यालय में मनोनीत पदाधिकारियों को दिया मनोनयन पत्र
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गंगापार श्रीमती प्रतिमा रावत ने आज नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कुल 51सदस्यों की कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा रावत, महासचिव श्रीमती पद्मा यादव एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती संध्या कोरी को बनाया गया है। इसी तरह 6 उपाध्यक्ष क्रमशः अनीता भारतीय, रुपाली यादव, तारा देवी, लवली यादव, सुनीता भारतीय एवं राइसा बानो को मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी में कुल15सचिव एवं शेष सदस्य मनोनीत किये गए हैं।   इसी तरह गंगापार की सभी पांच विधानसभाओं में अध्यक्ष भी मनोनीत की गई हैं। जिनमे हंडिया में श्रीमती प्रमिला यादव, प्रतापपुर में श्रीमती राजकुमारी, सोराव में श्रीमती शशि सिंह, फाफामऊ में श्रीमती राधा पटेल एवं फूलपुर में श्रीमती सुनीता यादव को जिम्मेदारी दी गई है।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव,महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, विधायक श्रीमती गीता पासी, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कमला यादव ने अपने उदबोधन में सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महिलाओं के हितों को लेकर समाजवादी पार्टी की सरकारों में जो काम हुए हैं उसको जन जन तक पहुंचाने के लिये पूरा प्रयास करना होगा। इस मौके पर वजीर खान, ओ पी यादव, दिलीप यादव, हरिश्चन्द्र, रजत आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Comment