V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सर्प काटने से छात्रा की मौत

लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के ऊँचडीह गांव के मजरे तिवारी के पूरा में बीती रात सोते वक्त एक छात्रा की सर्पदंश से तबियत बिगड़ गयी। परिजन सीएचसी रामनगर ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ऊंचडीह बाजार के तिवारी के पूरा गांव निवासी विवेक शर्मा की पुत्री खुशी (13) को बीती रात सोते समय सर्प ने काट लिया। उसकी नींद खुली तो घर वालों को बताया कि मुझे पेट में दर्द और उल्टी हो रही है। परिजनों ने प्राइवेट डॉक्टर बुलाकर इलाज करवाया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। उसकी तबियत बिगड़ती देखकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए जहां इलाज के दौरान खुशी की मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र से लौटने पर परिजनों ने देखा कि घर के पास सर्प मौजूद था।उसे मार दिया गया।खुशी कक्षा नौ की छात्रा थी। वह दो बहनों में बड़ी थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment