V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कन्यादान से जीवन हुआ सार्थक- बृज बिहारी

पहाड़ी महादेव मंदिर परिसर में आचार्य ने करायी गरीब कन्या की शादी
वैदिक मंत्रों व मांगलिक गीतों के बीच बाबा के पुजारियों ने की मेजबानी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। भटौती पहाड़ी पर स्थित सिध्देश्वर पहरी महादेव मंदिर परिसर गुरुवार को वैदिक मंत्रों और मांगलिक गीतों से गूंज रहा था।मंदिर परिसर का माहौल वेहद खुशनुमा था, मौका था एक गरीब ब्राह्मण कन्या की शादी का। इस मांगलिक कार्य के आयोजक रहे मन्दिर के मुख्य पुजारी आचार्य ब्रिज बिहारी दास, जिन्होंने कन्या दान कर कहा मेरा जीवन सार्थक हो गया है।
प्रयागराज जनपद के हंडिया तहसील के भीखीपुर गांव के अशोक पांडेय की मौत 12 वर्ष पहले हो गयी थी।मुफलिसी में उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने परिवार को पाला जरूर लेकिन बेटी के हाँथ पीले करने की सामर्थ्य उनमें नही रही।पति की मौत के बाद वह बच्चों के साथ मेजा तहसील के लालतारा बाजार में किराए के मकान में रहकर बाबा मंदिर पर दुकान के जरिए छोटे बेटे के साथ गुजर कर रही हैं। बडा बेटा एक होटल में नौकरी करता है। सयानी हो रही बेटी के ब्याह की चिंता और परिवार चलाने की जद्दोजहद से पार पाने के लिए वह पहाड़ी महादेव की शरण मे पहुंच गई।निष्ठा से की गई बाबा की पूजा से उन्हें रास्ता मिला।उस दुखियारी ने मंदिर के पुजारी आचार्य बृजबिहारी दास को आप बीती सुनाई और बेटी के ब्याह की चर्चा की थी,उंन्होने कहा तुम्हारी बेटी की जिम्मेदारी मेरी है। आचार्य बृजबिहारी दास ने अपने भक्तों से चर्चा कर उस कन्या की शादी क्षेत्र के खीरी थाना क्षेत्र के छापर  के स्व उमाशंकर तिवारी के पुत्र जितेंद्र तिवारी से तय करके बीते 29 जून को मन्दिर परिसर में सात फेरे और विधिवत शादी कराकर कन्यादान किया।उंन्होने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नही है।बेटी के व्याह से मेरा जीवन धन्य हो गया।जितेंद्र जनपद न्यायालय में पेशकार हैं।

Leave a Comment