V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फर्जी अधिवक्ता हो जाएं सतर्क, चिन्हित करके होगी कार्यवाही

प्रतापगढ़ । जिला बार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक आज कार्यालय में अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई संचालन महामंत्री विजयपाल सिंह ने किया । बैठक में यू पी बार कौंसिल के निर्देशानुसार निर्णय लिया गया कि जनपद न्यायालय, तहसील न्यायालयों में ऐसे व्यक्ति जो अधिवक्ता की वेश भूषा में बिना रजिस्ट्रेशन वकालत करते हैं ऐसे लोग अपराधिक कार्यों में भी संलिप्त होते है जिससे अधिवक्ता समाज की छवि धूमिल होती है । ऐसे फर्जी अधिवक्ता जो विधि व्यवसाय में हैं उन्हे चिन्हित करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी । बैठक में अन्य सभी लोगों से अपेक्षा की गई है कि यदि कोई फर्जी अधिवक्ता किसी की जानकारी में आए तो उसकी सूचना बार एसोसिएशन को दी जाय। जनपद न्यायाधीश को उक्त आशय का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है जिसकी प्रति जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है ।

Leave a Comment