लोकमित्र ब्यूरो
जलालपुर ( प्रयागराज)। प्रतापपुर विधान सभा क्षेत्र के बलीपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत घर घर सम्पर्क अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य निर्मला पासवान ने मंगलवार को घर घर जाकर लोगो से मुलकात की। इस मौके पर उन्होने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसम्पर्क अभियान चलाकर पार्टी की उपलब्धियां बताई। विधानसभा प्रतापपुर के बलीपुर मंडल के अतरौरा और बसगित गांव में मेरा बूथ सबसे से मजबूत घर घर सम्पर्क अभियान कार्यक्रम में लोगो से सम्पर्क किया। अपने सम्बोंधन में उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल में हुए कार्य और योजनाओं का लाभ लोगो को मिल रहा है। आगे कहा की पार्टी कार्यकर्ता ही बीजेपी की ताकत है। बीजेपी में सब का मान सब सम्मान और सब का विकास है। इस मौके पर अतरौरा ग्रामसभा के बूथ अध्यक्ष राजू मौर्या, शान्ति भूषण मिश्रा, ग्रामसभ बसगीत बूथ अध्यक्ष रामसिंह पाल, शिवसागर पटेल, रंजीत, ग्राम प्रधान फलराज, ग्राम प्रधान रामलाल गुप्ता, श्याम गुप्ता, जंग बहादुर पटेल, रामचंद्र भारतिया, अखिलेश भारतिया, अनिल कुमार, त्रिलोकी नाथ, पप्पू पासी, बलीपुर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार पाल आदि भाजपा कार्यकर्त्ता व समाजसेवी मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें