V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

इलाहाबाद् स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी फाइनल में

प्रयागराज। इलाहाबाद् स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी ने अपरेश हलदार स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में अंडर-12 आयु वर्ग के ग्रुप में शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बना ली।
एबीआईसी मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में इलाहाबाद् स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी ने इलाहाबाद् स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया। पहला गोल आत्मघाती हुआ जबकि दूसरा गोल मो. अरीब  ने किया। मैच से पहले पूर्व राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी शाहिद कमाल खान की मां के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
अंडर-16 आयु वर्ग में एफएफसी ने बिशप जानसन को 3-0 से हराया। ओम पांडेय, विवेक कुशवाहा व मयंक ने एक-एक गोल किया। पहले मैच में इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब के पूर्व सदस्य और इनकम टैक्स के फुटबॉल खिलाडी सुबरतो बनर्जी और यूपी पुलिस के फुटबॉल खिलाड़ी मो. सलीम एवं दूसरे मैच में रिटायर्ड वन अधिकारी संजय पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Leave a Comment