V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्वच्छ समृद्ध पर्यावरण समय की जरूरत-केदार रंजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
पॉलीथिन पर रोक व प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए किया गया आह्वान
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदार रंजन पांडु ने परिसर में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों का आह्वाहन करते हुए कहा कि जीवन के लिए स्वच्छ व समृद्धशाली पर्यावरण चाहिए जो जन भागीदारी से ही सम्भव है।परिसर में सोमवार को अधिकारियों, सभी कर्मयोगियों तथा सीआईएसएफ बल सदस्यों ने  मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस को पर्व के रूप में मनाया है।  कार्यक्रम की शुरुआत प्रदूषण मुक्त पर्यावरण शपथ के साथ की गई।बाद में पर्यावरण जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया। विश्व  पर्यावरण दिवस के मौके पर जन जागरूकता अभियान के तहत पौधरोपण पर जोर दिया गया। पॉलीथीन के प्रयोग पर सख्ती से रोक लगाने के साथ जल संरक्षण मुहिम को बढ़ाते हुए पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध बनाने का संदेश दिया गया है।कार्यक्रम के दौरान सामूहिक वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। अंत मे पर्यावरण जागरूकता से संबन्धित नुक्कड़ नाटक , “स्वांग रंग” संस्था प्रयागराज द्वारा प्रस्तुत कर पर्यावरण अनुकूल जीवन जीने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में परियोजना के अन्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, अपराजिता महिला समाज और अधिकारी संगठन नेम के पदाधिकारी, सीआईएसएफ़ के सहायक समादेष्टा एवं बल सदस्यों के अतिरिक्त बालिका सशक्तिकरण अभियान जेम के प्रतिभागी तथा भारी संख्या में ऊर्जा निगम के कर्मचारी, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।

Leave a Comment