कुंडा-प्रतापगढ़। दूसरे के नाम पर परीक्षा देने गए छात्र के खिलाफ पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुंडा में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। बीते 16 मई को बीए तृतीय वर्ष के राजनीति विज्ञान के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। महेशगंज थाना क्षेत्र के बल्ला निवासी राजेश कुमार यादव पुत्र दयाराम यादव यादव जो बीए तृतीय वर्ष का परीक्षार्थी है। उसके स्थान पर एक छात्र परीक्षा देने जा रहा था। परीक्षा कक्ष के बाहर कक्ष निरीक्षक द्वारा जनरल चेकिंग के दौरान उक्त छात्र संदिग्ध दिखाई पड़ने पर गहनता से जांच करने पर उसके पास दो अलग-अलग प्रवेश पत्र व दो अलग-अलग आधार कार्ड बरामद हुआ। पकड़े गए मुन्ना भाई को परीक्षा कक्षा में जाने से रोक दिया गया। प्राचार्य रणंजय सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर उक्त छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर यह भी जांच करने का अनुरोध किया है, कि उक्त परीक्षार्थी क्या इसके पूर्व की परीक्षा में शामिल हुआ था। पुलिस ने उक्त छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें