V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राजा भैया से मिला नवनिर्वाचित चेयरमैन , असमंजस में भाजपाई

मानिकपुर नपं के नवनिर्वाचित चेयरमैन डिंपू भैया ने  साथियों संग राजा भैया से मिलकर लिया आशीर्वाद
कुंडा प्रतापगढ़। मानिकपुर नगर पंचायत उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे पुरानी नगर पंचायत है। जहां का चुनाव पार्टी से हटकर हमेशा अन्य तरीके से भी लड़ा जाता रहा है। इस वर्ष भी ऐसा ही देखने को मिला जहां पर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चंद्र लता पत्नी अशोक कुमार जायसवाल चेयरमैन निर्वाचित हुई। जनसत्ता दल पार्टी ने अपने सिंबल पर किसी प्रत्याशी को चुनाव तो नहीं उतारा, परंतु निवर्तमान चेयरमैन अबू जैद ने अपनी पत्नी फौजिया बानो को जनसत्ता दल का प्रचार प्रसार किया था, कि हम जनसत्ता दल के अघोषित प्रत्याशी हैं। दोनों के बीच में सीधा मुकाबला था। चुनाव जीतने के बाद विजई प्रत्याशी चंद्र लता के पुत्र आशुतोष जयसवाल उर्फ डिंपू भैया ने अपने साथियों संग लखनऊ जाकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मिलकर अपनी जीत के प्रति आभार प्रदर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया। राजा भैया से मिलने का फोटो वायरल होने पर भाजपाई असमंजस में हो गए, कि भाजपा ने जनसत्ता दल के खिलाफ मजबूती से कुंडा बिहार डेरवा बाजार में चुनाव लड़ा। चुनाव में दो जगह भाजपा तथा दो जगह जनसत्ता दल प्रत्याशी की जीत हुई हैं। मानिकपुर नगर पंचायत के चुनाव में जनसत्ता दल के समर्थक बटे हुए नजर आ रहे थे। कुछ लोग भाजपा का साथ दे रहे थे तो कुछ लोग अबू जैद का साथ दे रहे थे। नवसृजित नगर पंचायत डेरवा में जनसत्ता दल प्रत्याशी कुंवर बहादुर पटेल विजई हुए। जबकि भाजपा निकटतम प्रतिद्वंदी रही। वही नवसृजित नगर पंचायत हीरागंज बाजार में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। यहां पर जनसत्ता दल का प्रत्याशी विष्णु कुमार गौतम की पत्नी तीसरे स्थान पर थी। नगर पंचायत कुंडा में भाजपा प्रत्याशी डॉ सुमन साहू ने जनसत्ता दल प्रत्याशी उषा त्रिपाठी को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि भाजपा यहां तीसरे नंबर पर चली गई। इन सभी स्थानों पर जनसत्ता दल से जोरदार मुकाबला था, परंतु नगर पंचायत मानिकपुर के नवनिर्वाचित भाजपा प्रत्याशी द्वारा राजा भैया से मिलना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment