V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आखिरकार नगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा

प्रतापगढ। नगर कोतवाली के नया माल गोदाम रोड पश्चिमी सहोदरपुर निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र स्व. अशोक कुमार तिवारी के निर्माणाधीन मकान से 13,14 मार्च 2021 की रात में अज्ञात व्यक्ति ने चहरदिवारी कूदकर सरिया, टोंटी इत्यादि सामान की चोरी की थी। उक्त संदिग्ध व्यक्ति की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई थी। चोरी की सूचना भगवा चुंगी चैकी पर लिखित रूप में दी गई। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। चोरी की घटना हुए 4 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने घटना स्थल तक पहुंचना भी उचित नहीं समझा। पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी अभिषेक तिवारी ने 18 मार्च 2021 की रात में 11 बजे डीजीपी उत्तर प्रदेश, एडीजी प्रयागराज और आईजी प्रयागराज को सोशल मीडिया के माध्यम से संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। संबंधित अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद आखिरकार रात में 1रू37 बजे नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ’अब देखना है कि उस संदिग्ध व्यक्ति तक पुलिस पहुंच पाती है या नहीं?’
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद संदिग्ध व्यक्ति संभवतरू विवेक नगर का निवासी लग रहा है। जिसके बारे में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ। नगर कोतवाली के नया माल गोदाम रोड पश्चिमी सहोदरपुर निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र स्व. अशोक कुमार तिवारी के निर्माणाधीन मकान से 13,14 मार्च 2021 की रात में अज्ञात व्यक्ति ने चहरदिवारी कूदकर सरिया, टोंटी इत्यादि सामान की चोरी की थी। उक्त संदिग्ध व्यक्ति की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई थी। चोरी की सूचना भगवा चुंगी चैकी पर लिखित रूप में दी गई। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। चोरी की घटना हुए 4 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने घटना स्थल तक पहुंचना भी उचित नहीं समझा। पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी अभिषेक तिवारी ने 18 मार्च 2021 की रात में 11 बजे डीजीपी उत्तर प्रदेश, एडीजी प्रयागराज और आईजी प्रयागराज को सोशल मीडिया के माध्यम से संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। संबंधित अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद आखिरकार रात में 1रू37 बजे नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ’अब देखना है कि उस संदिग्ध व्यक्ति तक पुलिस पहुंच पाती है या नहीं?’
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद संदिग्ध व्यक्ति संभवतरू विवेक नगर का निवासी लग रहा है। जिसके बारे में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

Leave a Comment