V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

निशान यात्रा में जा रहे दम्पति की मार्ग दुर्घटना में मौत

लोकमित्र ब्यूरो 
झूंसी (प्रयागराज)। शुक्रवार की सुबह निशान यात्रा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दम्पति को कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची झूंसी पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। बताया जाता है कि झूंसी थाना क्षेत्र के नैका महीन गांव निवासी राजू भारतीया 35 वर्ष पुत्र स्व0 राम अवतार बढ़ई का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह राजू भारतीय अपनी पत्नी अंजू के साथ बाइक से निशान यात्रा में शामिल होने के लिए गारापुर गांव स्थित माता चौरा पर जा रहे थे। दोनो अभी झूंसी रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कूड़ा कचरा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनो छिटककर जा गिरे। गंभीर चोट लग जाने से अंजू की मौके ही मौत हो गई जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल राजू को इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जें में लेकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजू की शादी वर्ष 2012 में दारागंज के पूरा पड़ाइन मोहल्ले में हुई थी। शादी के बाद दोनों को बच्चे नही हुई। राजू अपने भाई के दो बेटो को गोद में लेकर अपनी पत्नी और वृद्ध मॉ के साथ जीविकापार्जन करता था। घटना से दुखी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Comment