V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सीआरपीएफ के डीआईजी ने उतारी माँ गंगा की आरती

लोकमित्र ब्यूरो  
लालगोपालगंज ( प्रयागराज)। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान मे भगवती गंगा के तट पर दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मन्त्रोंच्चारण के साथ किया वेद बटुको ने स्वस्ति वाचन के साथ दीप प्रज्जवलित करके और दिव्य गंगा आरती हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रयागराज सी आर पी एफ उप महानिरीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी ने भगवती गंगा की आरती उतारकर समाज कल्याण के लिए प्रार्थना किया। श्रृंग्वेरपुर महोत्सव द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाली दिव्य गंगा आरती के क्रम मे बुद्ध पूर्णिमा पर भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। आचार्य देवव्रत महाराज ने बताया कि भगवती गंगा का श्रृंग्वेरपुरधाम मे साक्षात् प्राकटय हुआ था। इसी के साथ डी आई जी प्रभाकर त्रिपाठी ने श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति के द्वारा शांता श्रृंगी ऋषि मंदिर मे प्रज्जवलित मे दिव्य ज्योति दर्शन का भी परिवार सहित दर्शन किया। शांता श्रृंगी ऋषि मंदिर पर विधिवत आरतीउतारी। श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। वही श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।  इसी के साथ वेदो के उच्चारण के साथ वेद बटुको ने पूजन सम्पन्न कराया। जय गंगा मैया और जय श्रीराम के नारे के साथ दिव्य गंगा आरती सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बच्चा मिश्र,कल्लू बाबा,तीर्थ पुरोहित मनीष त्रिपाठी, प्रवीण मिश्र, मोनू मिश्र,संजय तिवारी,अरुण द्विवेदी,आकाश त्रिपाठी,मोनू महाराज,समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment