V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जानवर चराने के विवाद में महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव कटैया नेवादा में खेत में जानवर चराने के विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जानलेवा धमकी दी। पुलिस ने मामले में दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। कटैया नेवादा निवासी बलीराम पाल की पत्नी अंतिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विगत 15 मार्च को सुबह करीब 10 बजे खेत में जानवर चराने के विवाद को लेकर पड़ोसी सत्य नारायण सिंह व संतोष उर्फ टण्डन उसकी पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो दोनो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सत्य नारायण सिह समेत दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव कटैया नेवादा में खेत में जानवर चराने के विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जानलेवा धमकी दी। पुलिस ने मामले में दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। कटैया नेवादा निवासी बलीराम पाल की पत्नी अंतिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विगत 15 मार्च को सुबह करीब 10 बजे खेत में जानवर चराने के विवाद को लेकर पड़ोसी सत्य नारायण सिंह व संतोष उर्फ टण्डन उसकी पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो दोनो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सत्य नारायण सिह समेत दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment