V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आकाशीय बिजली से दो की मौत, दो झुलसे

सोमवार को परानीपुर भट्ठे पर हुआ हादसा, घायल जिला अस्पताल रेफर
मेजा (प्रयागराज)। प्रकृति के बदले मिजाज और दो दिन से हो रही वर्षात ने सोमवार को क्षेत्र में कहर ढा दिया है।शाम को गड़गड़ाहट के बीच क्षेत्र के परानीपुर के भट्ठे के समीप गिरी आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग गम्भीर रूप से झुलस गए हैं।इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचे घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सोमवार शाम को शुरू हुई तेज बारिश के साथ परानीपुर गांव के एसकेएस ईंट उद्योग पर आकाशीय बिजली का कहर टूट गया। मौत काल बन कर टूटी और छतीसगढ़ विलासपुर के सूरज (28) पुत्र बसावन और लखेश्वरी (27) पत्नी बसावन की मौके पर मौत हो गयी जबकि भट्ठे के मजदूर दिनेश (27) तथा बसावन गम्भीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद चारों मजदूरों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से दहशत व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सोमवार को परानीपुर भट्ठे पर हुआ हादसा, घायल जिला अस्पताल रेफर
मेजा (प्रयागराज)। प्रकृति के बदले मिजाज और दो दिन से हो रही वर्षात ने सोमवार को क्षेत्र में कहर ढा दिया है।शाम को गड़गड़ाहट के बीच क्षेत्र के परानीपुर के भट्ठे के समीप गिरी आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग गम्भीर रूप से झुलस गए हैं।इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचे घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सोमवार शाम को शुरू हुई तेज बारिश के साथ परानीपुर गांव के एसकेएस ईंट उद्योग पर आकाशीय बिजली का कहर टूट गया। मौत काल बन कर टूटी और छतीसगढ़ विलासपुर के सूरज (28) पुत्र बसावन और लखेश्वरी (27) पत्नी बसावन की मौके पर मौत हो गयी जबकि भट्ठे के मजदूर दिनेश (27) तथा बसावन गम्भीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद चारों मजदूरों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से दहशत व्याप्त है।

Leave a Comment