V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पूर्व जिपं सदस्य पप्पन सिंह द्वारा निर्दल प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उमड़ा जनसैलाब,

कुंडा प्रतापगढ़ । नवगठित नगर पंचायत हीरागंज मे तख़्त का पुरवा ऐंधा स्थित हनुमत दादा की बाग़ मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं दिग्गज नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी अन्नू सरोज के समर्थन मे एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। जिसमे नगर पंचायत क्षेत्र की लगभग 2 हजार पुरुष और महिलाओं नें भाग लिया।जनसभा में उमड़ी अपार भीड़ को देखकर उत्साहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह पप्पन ने अपने सम्बोधन में विपक्षी पार्टियों द्वारा अपने ऊपर लगाये गए आरोपों पर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त किया कि नगर पंचायत चुनाव जीतने पर सभी पात्र लोगों तक सरकारी सुविधाएं जैसे शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद के मैदान,आवास, पेंशन , राशनकार्ड, आदि मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी को भटकना नहीं होगा।। इस दौरान निवर्तमान प्रधान ऐधा कुसुम सिंह,देवेश द्विवेदी पप्पू, हीरामणि मिश्रा,मौजी शुक्ला, रामसजीवन नेता, अरुण द्विवेदी, रामफेर यादव, शिव शंकर मुखिया, डॉ विजय त्रिपाठी,जगदीश यादव, विहारी लाल यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, समेत भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कुंडा प्रतापगढ़ । नवगठित नगर पंचायत हीरागंज मे तख़्त का पुरवा ऐंधा स्थित हनुमत दादा की बाग़ मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं दिग्गज नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी अन्नू सरोज के समर्थन मे एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। जिसमे नगर पंचायत क्षेत्र की लगभग 2 हजार पुरुष और महिलाओं नें भाग लिया।जनसभा में उमड़ी अपार भीड़ को देखकर उत्साहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह पप्पन ने अपने सम्बोधन में विपक्षी पार्टियों द्वारा अपने ऊपर लगाये गए आरोपों पर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त किया कि नगर पंचायत चुनाव जीतने पर सभी पात्र लोगों तक सरकारी सुविधाएं जैसे शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद के मैदान,आवास, पेंशन , राशनकार्ड, आदि मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी को भटकना नहीं होगा।। इस दौरान निवर्तमान प्रधान ऐधा कुसुम सिंह,देवेश द्विवेदी पप्पू, हीरामणि मिश्रा,मौजी शुक्ला, रामसजीवन नेता, अरुण द्विवेदी, रामफेर यादव, शिव शंकर मुखिया, डॉ विजय त्रिपाठी,जगदीश यादव, विहारी लाल यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, समेत भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment