कई स्थानों पर की सभा, जुटे समर्थक
प्रयागराज। आम आदमी पार्टी (आप) के महापौर पद के प्रत्याशी कादिर भाई समर्थकों के साथ उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं से मिले और उनसे समर्थन मांगा। कादिर ने यहां अधिवक्ताओं के बीच खास वादे किये। इसके साथ ही कई सभााओं में शामिल होकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। आप प्रत्याशी कादिर भाई आप के केन्द्रीय कार्यालय सिविल लाइंस से समर्थकों के साथ निकले और सबसे पहले उच्च न्यायालय गये जहां अधिवक्तों से मिलकर समर्थन मांगा। उनका कहना था कि आप को आप सपोर्ट करिये। यदि आप के सहयोग से मेयर बना तो जो वादा आपके बीच करके जा रहा हूं वह 24 से 36 घंटे में पूरा होगा। आज वह अंदावा, सरपतिपुर, झूंसी, रहिमापुर, आदि गांवों में जाकर समर्थन मांगा। इसके बाद सभा कीडगंज, यतीम खाना, बांस मंडी में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप का समर्थन आप को मिला तो नगर निगम का कायाकल्प होगा साथ ही आपके बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा पूरी तरह से मुफ्त होगी। इस मौके पर डा० अल्ताफ, सर्वेश यादव, विनय पटेल, नितिन सिंह पटेल, आजमा, आलोक श्रीवास्तव, डा० जावेद, प्रशांत श्रीवास्तव, मो० अली जफर, पूमन सिंह, राम लखन चौरसिया, मो० आसिफ, कासिफ, आदिल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें



































































