ऊंचाईयों के लिए कालेज के साथ खुद से करें चिंतन
कालेज प्रबन्धन ने सफल छात्रों को सराहा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परिक्षा में छात्रों के रिजल्ट को लेकर उत्साहित प्रबन्धक नीलम तिवारी ने कहा कि यदि बच्चे काबिलियत का परचम लहराते हैं उनके साथ कालेज के शिक्षक और प्रबन्धन को भी उतनी ही खुशी मिलती है। उन्होने सफल छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के राष्ट्रीय शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज में छात्र -छात्राओं के अच्छे रिजल्ट पर संतुष्टि जाहिर करते हुए प्रबन्धक श्रीमती नीलम तिवारी ने कहा कि यह कालेज के अनुशासन और शिक्षकों की गुणवत्ता परक शिक्षण का प्रतिफल है।उंन्होने सभी छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि मात्र कालेज की शिक्षा ही पर्याप्त नही होती उसके साथ छात्रों को खुद से चिंतन और मंथन की जरूरत होती है।शिक्षा को साधना का रूप देकर आप सब ऊँचाईयां छू सकते हैं। उन्होने बताया कि पटेल 81%,ऋषभ जायसवाल 79%, सौम्या प्रजापति 78%, नंदिनी सरोज 76%,, प्रत्यक्ष तिवारी 76% ,कमलराज पटेल 75%,, रामकृष्ण प्रजापति74% , काजल यादव 74%, अंजू पटेल 74%, ने अधिकतम मार्क लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कालेज के रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें



































































